रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शामली

Shamli News:थानाभवन चीनी मिल चालू, पहले छह घंटे में 8700 क्विंटल गन्ने की पेराई – Thanabhawan Sugar Mill Is Operational; 8,700 Quintals Of Sugarcane Crushed In The First Six Hours

November 15, 2026


शामली। शनिवार को बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल में पेराई शुरू हो गई। पहले छह घंटे में मिल ने 8700 क्विंटल गन्ने की पेराई की।

वहीं, शामली और ऊन चीनी मिल मिलाकर अब तक 1.52 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। तीनों मिलों में कुल पेराई का आंकड़ा 1.60 लाख क्विंटल से अधिक पहुंच गया है।

बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल शनिवार सुबह आठ बजे चालू हुई। मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि दोपहर ढाई बजे तक 8700 क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी थी। रविवार सुबह छह बजे तक करीब 40 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होने का अनुमान है। उधर, शामली चीनी मिल 12 नवंबर से शनिवार सुबह छह बजे तक 75 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी थी। ऊन चीनी मिल में भी 77 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है।

थानाभवन मिल पर किसानों का 58 करोड़ रुपये बकाया।

थानाभवन चीनी मिल पर किसानों का करीब 58 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। किसानों की ओर से बार-बार भुगतान की मांग उठाने के बावजूद अभी तक बकाया धनराशि नहीं मिली है। भुगतान में देरी से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू के प्रेस प्रवक्ता मास्टर जाहिद, कालिंदर मलिक का कहना है कि नया पेराई सत्र शुरू हो गया है, लेकिन पिछले सत्र का भुगतान नहीं मिलने से खेती और घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X