शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

Shravasti News:प्रदेशस्तरीय दौड़ में किशनलाल ने हासिल किया तीसरा स्थान – Kishanlal Secured Third Place In The State-level Race

November 10, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Wed, 04 Nov 2026 10:02 PM IST

Kishanlal secured third place in the state-level race.

श्रावस्ती। शिक्षा विभाग की ओर से 70 वीं विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रयागराज में आयोजित प्रदेशस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में जिले के किशनलाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। पंडित मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट स्टेडियम प्रयागराज में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के खिलाड़ी किशनलाल ने प्रयागराज में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक विवेक कुमार ने बताया कि 800 मीटर दौड़ में उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि किशन लाल का चयन राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता के लिए किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X