सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

Shravasti News:बाल विवाह के प्रति किया गया जागरूक – Raised Awareness About Child Marriage

November 16, 2026


श्रावस्ती। भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय के हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल विवाह समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।

जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम ने बताया कि 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की का विवाह कराना दंडनीय अपराध है। इसमें जेल और जुर्माने का प्रावधान है। कम उम्र में विवाह करने से दंपती को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और स्पांसरशिप योजना की जानकारी भी दी।

प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाठक ने कहा कि बाल दिवस पर ऐसे कार्यक्रम बच्चों में उत्साह का संचार करते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने दुकानें सजाईं और सामान की खरीद-बिक्री की। कार्यक्रम में शिक्षिका एकता सिंह, अनीता यादव, शबाना खातून सहित अन्य मौजूद रहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X