शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रावस्ती

Shravasti News:सांप के काटने से किसान की मौत – Farmer Dies From Snakebite

November 10, 2026


श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के संतलिया गांव निवासी किसान राममनोहर सोनकर (40) की सांप के काटने से मौत हो गई। सोमवार को घर में टांड़ की सफाई करते समय सांप ने उन्हें काट लिया था। मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राममनोहर सोमवार को घर के टांड़ पर धान का पुआल रखने के लिए सफाई कर रहे थे। तभी वहां रखे पाइप में बैठे विषैले सांप ने उनके हाथ के अंगूठे में काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

फिर भी परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राममनोहर के भतीजे पवन ने बताया कि ग्रामीणों ने सांप को मौके पर ही मार दिया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X