शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरमौर

Sirmour News:छोटी दिवाली पर भी चमका सोना, नाहन के ज्वेलर्स की दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़ – Jewelry Sale In Nahan

November 7, 2026


नाहन। छोटी दिवाली पर भी नाहन में आभूषणों की खरीदारी का खासा उत्साह देखने को मिला। आमतौर पर धनतेरस के दिन आभूषण खरीदने को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार छोटी दिवाली पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के विभिन्न आभूषण प्रतिष्ठानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

शहर के छोटा चौक स्थित आभूषण की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लोग अपनी पसंद के सोने-चांदी के आभूषण खरीदते नजर आए। छोटी दिवाली पर बाजार में खरीदारी का यह उत्साह दुकानदारों के लिए भी राहत और खुशी लेकर आया। ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ से आभूषण कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। संवाद————

—–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X