शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरमौर

Sirmour News:रानीताल पार्क के पास सड़क पर अवैध पार्किंग से वाहन चालक परेशान – Illegale Parking Near Ranitaal Park

November 11, 2026


नाहन(सिरमौर)। वार्ड नंबर-8 में रानीताल पार्क के साथ लगती सड़क पर अवैध पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क के एक ओर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने के कारण यहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि जब सड़क के दोनों ओर से वाहन आमने-सामने आ जाते हैं तो उन्हें निकालने के लिए चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार इस कारण लंबा जाम लग जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। जिन लोगों के घरों में गैराज हैं और उन्होंने उन्हें किराये पर दे रखा है, वे भी जरूरत पड़ने पर समय से अपने वाहन नहीं निकाल पाते। इससे नौकरीपेशा लोगों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार उन्हें देरी भी हो जाती है।

स्थानीय निवासी पंकज, अमन, राजन और सविता ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए जा रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित विभाग से यहां नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की भी मांग उठाई है।————–

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X