रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरसा

Sirsa News:मकान में चोरी की वारदात सुलझी,चार आरोपी गिरफ्तार – 4 Arrested In Theft

November 29, 2026


चोरी करने का चार आरोपी गिरफ्तार

सिरसा। कीर्ति नगर इलाके में बंद मकान में हुई चोरी की वारदात को एबीवीटी स्टाफ सिरसा ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि यह चोरी 19 अप्रैल 2026 को हुई थी।

गांव दड़बा कलां निवासी अमन ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसके कीर्ति नगर स्थित मकान का ताला तोड़कर अज्ञात लोग डीवीआर, दो बैटरी, इन्वर्टर, 30 हजार रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए थे। शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

एबीवीटी स्टाफ पुलिस टीम ने शुक्रवार को अहम सूचना के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में रमनदीप, मोहन लाल उर्फ मोनी, बलदेव उर्फ बग्गी और दर्शन सिंह शामिल हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X