रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरसा

Sirsa News:नशे से युवक की मौत ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन – Youth Died By Norcotics Overdoze

November 29, 2026


रानियां। खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध संत नगर गांव में नशे का कारोबार चिंता का विषय बन गया है। 17 नवंबर को 23 वर्षीय सागर पुत्र गुरदेव सिंह की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

इस घटना के बाद वीरवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग उठाई।

नौजवान भारत सभा और जम्हूरियत सभा सहित कई सामाजिक संगठन भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। सामाजिक संगठनों ने नशे की आपूर्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को तस्करों से धमकियां मिल रही हैं।

रानियां थाना प्रभारी व जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है लेकिन सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X