शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sirsa News:38 एकड़ जमीन के विवाद में कांग्रेस के युवा हलकाध्यक्ष की हत्या, पिता घायल – Congress Leader Murdered In Land Dispute
सिरसा

Sirsa News:38 एकड़ जमीन के विवाद में कांग्रेस के युवा हलकाध्यक्ष की हत्या, पिता घायल – Congress Leader Murdered In Land Dispute

November 4, 2026


सौतेले भाई पर परिचितों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप, खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर हुआ हमला

फोटो

23 से 30

संवाद न्यूज एजेंसी

कालांवाली। गांव कालांवाली में 38 एकड़ जमीन के विवाद में मंगलवार सुबह कांग्रेस के युवा हलकाध्यक्ष लवप्रीत सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई जबकि उनके पिता नाजम सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली थाना प्रभारी देवीलाल मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, लवप्रीत सिंह का परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। उनके दादा मित सिंह गांव के तीन बार सरपंच रह चुके हैं। लवप्रीत कांग्रेस के युवा हलकाध्यक्ष थे।

उनके पिता नाजम सिंह की दो शादियां हुई थीं। पहली शादी से एक बेटा गुरलाल सिंह और बेटी है जबकि दूसरी शादी से लवप्रीत इकलौते बेटे थे। दोनों सौतेले भाइयों के बीच 38 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

गुरलाल सिंह करीब आठ महीने पहले ही लवप्रीत से अलग हो गया था। जमीन के लिए दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था।

लवप्रीत ने जताई थी जान को खतरा होने की आशंका

लवप्रीत के साले हैप्पी सिंह ने आरोप लगाया कि विवाद के चलते लवप्रीत ने कालांवाली के डीएसपी और थाना प्रभारी देवीलाल को शिकायत देकर गुरलाल का लाइसेंसी हथियार जमा करवाने की मांग की थी। उन्हाेंने अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पिता के साथ गाड़ी में घर लौट रहे थे लवप्रीत

हैप्पी सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह लवप्रीत अपने पिता के साथ खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरलाल अपने परिचितों के साथ वहां पहुंचा और दोनों पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कालांवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से लवप्रीत को गंभीर हालत में सिरसा नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने लवप्रीत को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता का कालांवाली में उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता पहुंचे नागरिक अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा सहित अन्य नेता नागरिक अस्पताल पहुंचे। राज कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि लवप्रीत की शिकायत पर कालांवाली पुलिस ने लापरवाही बरती है। यदि पुलिस गुरलाल सिंह का लाइसेंसी असलहा जमा कर लेती तो आरोपियों की वारदात को अंजाम देने की हिम्मत न होती। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

लवप्रीत की शादी चार साल पहले हुई थी और उनका तीन साल का बेटा है। आरोपी गुरलाल भी शादीशुदा है। उसका भी एक बेटा है। कालांवाली जांच अधिकारी देवीलाल ने बताया कि पुलिस ने नाजम सिंह के बयान दर्ज कर आरोपी गुरलाल सिंह सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X