शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sitapur News:चांद का दीदार, मांगा सात जन्मों का साथ – A Glimpse Of The Moon, And A Prayer For Companionship For Seven Lifetimes
सीतापुर

Sitapur News:चांद का दीदार, मांगा सात जन्मों का साथ – A Glimpse Of The Moon, And A Prayer For Companionship For Seven Lifetimes

October 30, 2026


सीतापुर। जिले में बृहस्पतिवार को करवा चौथ का पर्व परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को सोलह शृंगार किया और पूजन की थाली सजाकर चंद्रोदय का इंतजार किया। चांद दिखते ही महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर अर्घ्य दिया। छलनी से पहले चांद और फिर पति का दीदार कर अखंड सौभाग्य, लंबी उम्र और सात जन्मों तक साथ निभाने की कामना की। इसके बाद पतियों के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। पतियों ने भी उपहार देकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।

सेल्फी में सहेजे यादगार पल

करवा चौथ पर दंपतियों में तस्वीरें खिंचवाने का उत्साह दिखा। महमूदाबाद के शशांक शेखर वर्मा और उनकी पत्नी शिवानी वर्मा ने भी सेल्फी लेकर पर्व की यादें सहेजीं। पहली बार करवा चौथ मना रहे दंपतियों में खास उत्साह रहा। कई ने फोटो शूट कराकर यादगार पलों को संजोया।

सोशल मीडिया पर छाया उत्सव

करवा चौथ की रौनक सोशल मीडिया पर भी नजर आई। पूजा और चांद के दीदार के बाद दंपतियों ने साथ में तस्वीरें लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साझा कीं। कई लोगों ने व्हाट्सएप पर भी तस्वीरें लगाईं। शुभकामनाओं और तस्वीरों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

करवा चाैथ पर पूजन करतीं महिलाएं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X