Sonebhadra News:अयोध्या के दीपोत्सव में गूंजेगी सोनभद्र के करमा की थाप – The Beats Of Sonbhadras Karma Dance Will Resonate At Ayodhyas Deepotsav

बभनी में शो प्रस्तुति के दौरान करमा नृत्य करते आदिवासी कलाकार। संवाद
November 8, 2026

बभनी में शो प्रस्तुति के दौरान करमा नृत्य करते आदिवासी कलाकार। संवाद
बभनी (सोनभद्र)। अयोध्या के दीपोत्सव में इस बार सोनभद्र की आदिवासी लोकसंस्कृति की छटा बिखरेगी। विकास खंड बभनी के करमा नृत्य कलाकार अपनी पारंपरिक लोककला के जरिये जिले की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करेंगे। अमरजीत गोंड के नेतृत्व में 15 सदस्यीय कलाकारों का दल अयोध्या पहुंच चुका है। टीम को दीपोत्सव के मुख्य मंच पर करमा नृत्य प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। दीपोत्सव के तहत आयोजित रोड शो में भी कलाकारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और करमा नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। टीम में लालमन, अमेरिकन, सहदेव और शंखलाल समेत 15 कलाकार शामिल हैं। मुख्य आयोजन में भी कलाकार अपनी प्रस्तुति से सोनभद्र की आदिवासी संस्कृति की पहचान पेश करेंगे। करमा नृत्य आदिवासी समाज की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। इसका संबंध करमा पर्व, करम वृक्ष और कर्म देवता की पूजा से है। नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति आभार और खुशहाली का संदेश इस लोकनृत्य के माध्यम से दिया जाता है। इसमें महिला और पुरुष कलाकार गोल घेरा बनाकर मांदर, ढोल, टिमकी, झांझ और मंजीरे की थाप पर सामूहिक नृत्य करते हैं। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीत इसकी खास पहचान हैं। कलाकारों ने बताया कि अयोध्या के दीपोत्सव में सोनभद्र की लोक कला का प्रदर्शन करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंदजी ने बताया कि यह कार्यक्रम लोक कला संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित किया गया है। इससे आदिवासी लोकपरंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।
November 13, 2026
चुर्क (सोनभद्र)। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन चुर्क में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में सोनभद्र के साथ ही सीमावर्ती मिर्जापुर और चंदौली के अधिकारियों ने भी भाग लिया। […]
November 13, 2026
दुद्धी तहसील में आयोजित बैठक में मौजूद बीएलओ -जागरूक पाठक दुद्धी। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक हुई। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का […]
November 13, 2026
कोन। ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रोरवा की माम्पी और प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बगिया के उत्कर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को आयोजित हुई, जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर विजेता रहे बच्चों ने प्रतिभाग […]
