Sonebhadra News:छठ से पहले ही रेलवे क्रॉसिंग पर लगा लंबा जाम, रेंगते रहे वाहन – Long Traffic Jam At Railway Crossing Even Before Chhath Vehicles Left Crawling

रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग जाम की वजह से वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद
November 15, 2026

रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग जाम की वजह से वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद
सोनभद्र। छठ पूजा की तैयारियों के बीच शनिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग पर एक बार फिर लंबा जाम लग गया। मालगाड़ी के गुजरने के लिए रेलवे फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मालगाड़ी गुजरने के बाद फाटक खुला, लेकिन इसके बावजूद जाम की स्थिति बनी रही। जोगियावीर मंदिर की ओर से गलत दिशा में वाहनों के प्रवेश करने से स्थिति और बिगड़ गई। देखते ही देखते जाम हाइडिल मैदान से जोगियावीर मंदिर और दूसरी ओर रेलवे स्टेशन होते हुए मेहुंडी नहर तक पहुंच गया। करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खरना के दिन सुबह लगे जाम में यात्रियों, मरीजों, स्कूली बच्चों और कचहरी जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे और वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, शाम को शाहगंज रजवाहा छठ घाट पर वेदी पूजन के लिए जाने वाले व्रतियों को भी जाम के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। जाम की सूचना पर यातायात कर्मियों, होमगार्ड और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई। रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन जाम लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में आरओबी निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप प्रजापति ने बताया कि ट्रेनों के गुजरने के दौरान थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनती है। शनिवार को वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम लगा था। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से जल्द ही जाम खुलवा दिया गया।
November 15, 2026
रॉबर्ट्सगंज मंडी स्थित क्रय केंद्र पर धान का तौल करते श्रमिक। संवाद सोनभद्र। धान खरीद में लापरवाही पर डीएम चर्चित गौड़ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को समीक्षा के दौरान पीसीएफ के आठ केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों को निर्धारित […]
November 15, 2026
सोनभद्र। बालू-गिट्टी के अवैध परिवहन से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में तीन गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। शनिवार को अभियान चलाकर उनकी और उनके माता-पिता के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर खरीदी गई जमीन के साथ दो ट्रकों को कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 4.18 […]
November 15, 2026
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक करती पुलिस। स्रोत : विभाग सोनभद्र। मिशन शक्ति 6.0 के तहत शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं-महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एएसपी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में महिलाओं और बालिकाओं को गुड […]
