रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:17 को मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व – Gopashtami Festival Will Be Celebrated
आज़मगढ़

Azamgarh News:17 को मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व – Gopashtami Festival Will Be Celebrated

November 15, 2026


Gopashtami festival will be celebrated

गोपाष्टमी पर्व को लेकर तैयारी बैठक करते समिति के लोग। स्रोत-आयोजक
– फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित

पहाड़पुर स्थित श्री कृष्ण गौशाला समिति में आगामी गोपाष्टमी पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह पर्व 17 नवंबर को सुबह 07:30 बजे से मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को तैयारी बैठक की गई थी।

समिति के मंत्री मनोज खेतान ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति पहली रोटी गाय की… संदेश के साथ कार्य करती है। समिति के उपाध्यक्ष भोलानाथ जालान और कोषाध्यक्ष अशोक रूंगटा सहित सभी पदाधिकारियों ने जनपदवासियों से गो पूजन, हवन कार्यक्रम में शामिल होने और तुलादान कर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

कहा कि यहां श्रद्धालु चोकर, भूसा या धनराशि के माध्यम से तुलादान कर सकते हैं। तुलादान से समस्त पापों का नाश होता है। इससे बीमारी और संकट से मुक्ति मिलती है तथा ग्रह दोषों का निवारण होता है। समिति का मानना है कि तुलादान से आर्थिक समृद्धि, संतान प्राप्ति और यज्ञ व तीर्थ यात्रा के समान फल प्राप्त होता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X