शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:पीआर धान की खरीद नहीं, विरोध में 45 मिनट खानपुर कलां रोड रखा बंद – Protest Over Non-procurement Of Pr-variety Paddy: Khanpur Kalan Road Blocked For 45 Minutes
सोनीपत

Sonipat News:पीआर धान की खरीद नहीं, विरोध में 45 मिनट खानपुर कलां रोड रखा बंद – Protest Over Non-procurement Of Pr-variety Paddy: Khanpur Kalan Road Blocked For 45 Minutes

November 13, 2026


Protest over non-procurement of PR-variety paddy: Khanpur Kalan Road blocked for 45 minutes

फोटो – कासंडी गांव में खानपुर कलां रोड पर जाम लगाकर खड़े हुए किसान। स्रोत – किसान

रोड के बीच ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर लगाया जामा, एसीपी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर खुलवाया जाम

फोटो 21

संवाद न्यूज एजेंसी

गोहाना। कासंडी गांव में स्थित खरीद केंद्र में कई दिनों से पीआर धान की खरीद नहीं हो रही है। खरीद बंद होने के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने गोहाना खानपुर कलां रोड पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर 45 मिनट तक जाम लगा दिया। एसीपी देवेंद्र कुमार व सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।

पीआर धान की खरीद के लिए शहर की नई अनाज मंडी और कासंडी स्थित खरीद केंद्र बनाया गया है। सीजन में अब तक करीब 118145 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। इसमें 75811 क्विंटल पीआर धान नई अनाज मंडी में पहुंचा है। अनाज मंडी में हैफेड एजेंसी ने 69985 क्विंटल धान की खरीद की है, जबकि 5826 क्विंटल पीआर धान बिना खरीद के पड़ा हुआ है। वहीं कासंडी खरीद केंद्र में 42334 क्विंटल पीआर धान में से 32217 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जबकि 10117 क्विंटल पीआर धान की खरीद नहीं हुई है। किसानों का आरोप है कि हैफेड अधिकारी कई दिनों से खरीद केंद्र परिसर में पड़ी धान की खरीद नहीं करवा रहे हैं। कई बार मांग करने के बावजूद भी अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसके विरोध में किसानों ने शुक्रवार को जाम लगा दिया। जाम से रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।

मानकों पर खरी फसल की करवाई जाएगी खरीद

कासंडी खरीद केंद्र कच्चा है। कई दिनों से कच्ची जमीन पर फसल पड़ी होने से दाना खराब हो गया है। इसके कारण राइस मिलर फसल की खरीद नहीं कर रहा है। शनिवार को मानकों पर खरी फसल की खरीद करवा दी जाएगी।

ज्योति आर्य, मैनेजर, हैफेड, गोहाना

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X