Kaithal News:कुश्ती में जसबीर, जोगा, नीतीश और अभिषेक बने विजेता – Jasbir, Joga, Nitish, And Abhishek Emerged As Winners In Wrestling
गुहला-चीका। सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत चीका के खेल स्टेडियम में दूसरे दिन कुश्ती, जूडो और शॉटपुट के मुकाबले हुए। प्रतियोगिताओं में महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में जीत दर्ज की। कुश्ती के पुरुष वर्ग के 61 किलोग्राम भार वर्ग में जसबीर, 65 किलोग्राम में जोगा राम, 70 किलोग्राम में नीतीश और 74 किलोग्राम में अभिषेक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में नवगीत, 59 किलोग्राम में अनु, 62 किलोग्राम में कल्पना और 65 किलोग्राम में रीना रानी विजेता रहीं। जूडो प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 44 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा, 48 किलोग्राम में सिमरनजीत कौर और 52 किलोग्राम में मानसी ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में 40 किलोग्राम में अमनप्रीत, 45 किलोग्राम में सुमित, 50 किलोग्राम में नवनीत सीड़ा और 55 किलोग्राम में सिद्धार्थ विजेता रहे। शॉटपुट के पुरुष वर्ग में गुरविंदर सिंह और मयंक, जबकि महिला वर्ग में खुशी और काजल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
संसदीय कार्यालय कैथल प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल की पहल से सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से गांवों के खिलाड़ियों को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी गुरमीत सिंह, नगरपालिका चीका के पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजेश शर्मा उर्फ पिंटू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, मार्केट कमेटी सीवन के चेयरमैन शमशेर सैनी, अजय गोयल, रोटरी क्लब चीका के प्रधान नरेश जैन, हरिओम योगाचार्य, अमित जिंदल, मदन लाल शर्मा, जयभगवान शर्मा, मेवा राम रसूलपुर, रमेश कुमार रिवाड़, सुरेश सेठी, ओमपाल राणा, पवन कुमार, रवि मौर्य, जीत सैनी, रामकुमार, सतपाल, कलायत हलका प्रभारी वीरेंद्र सारण और गुहला हलका प्रभारी कर्मबीर सिसोदिया मौजूद रहे।
