Sonipat News:100 विद्यार्थियों ने देखी हजारों साल पुरानी विरासतें – 100 Students Saw Thousands Of Years Old Heritage

फाेटो:सोनीपत के कोट मोहल्ला स्थित स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर
November 19, 2026

फाेटो:सोनीपत के कोट मोहल्ला स्थित स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर
– 12 ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास से भी कराएंगे परिचित
– स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में विश्व धरोहर सप्ताह का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में वीरवार को विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कोट मोहल्ला स्थित सरकारी स्कूल के 100 विद्यार्थियों ने संग्रहालय का भ्रमण किया। कार्यक्रम के माध्यम से सोनीपत के 12 ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास से भी परिचित कराएंगे।
नगर निगम के महापौर राजीव जैन ने भारत के चारों वेदों को समर्पित संग्रहालय की प्रथम वैदिक गैलरी में विद्यार्थियों का विधिवत प्रवेश करवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्कूल की मुख्य अध्यापिका शर्मिला भी मौजूद रहीं। सोसाइटी फॉर द डेवलपमेंट एंड ब्यूटीफिकेशन ऑफ द सोनीपत टाउन के सदस्य सचिव राजेश कुमार खत्री ने विद्यार्थियों को संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन वस्तुओं और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय सोनीपत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को संजोने का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां एक ही छत के नीचे सैकड़ों से लेकर हजारों वर्ष पुरानी वस्तुओं का अनमोल संग्रह मौजूद है। विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए यह अपनी संस्कृति और इतिहास को करीब से समझने का बेहतर माध्यम है। सदस्य सचिव राजेश कुमार खत्री ने बताया कि संग्रहालय में 100 से लेकर 5000 वर्ष तक पुरानी ऐतिहासिक वस्तुओं को 23 अलग-अलग गैलरी में संरक्षित और प्रदर्शित किया गया है। विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान प्रतिदिन सरकारी स्कूलों के 100 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें संग्रहालय की वस्तुओं के साथ सोनीपत के 12 ऐतिहासिक स्थलों के रोचक इतिहास से भी परिचित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए संग्रहालय में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। बच्चों को 400 वर्ष पुराने ऐतिहासिक झरोखे के साथ सेल्फी लेने का अवसर भी मिलेगा।
November 19, 2026
sonipat murder ग्राफिक्स विस्तार सोनीपत के गांव बड़वासनी में मुरथल की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर के पास खेतों में मानव शरीर के दो पैर और पास ही नाले में क्षत-विक्षत कटे हुए दोनों हाथ मिले। दोनों हाथों में धातु के कड़े पहने हुए थे। नाले से जैकेट, टीशर्ट और चुन्नी भी बरामद हुई है। मानव […]
November 19, 2026
– राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर आयुष नागरिक अस्पताल में पांच दिवसीय शिविर शुरू फोटो 38: सोनीपत के आयुष अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत: आयुष विभाग संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से बुधवार को पांच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित […]
