Una News:मेरी गली विच आ श्यामा… भजन पर झूमे श्रद्धालु – Devotees Sway To The Bhajan Meri Gali Vich Aa Shyama
टाहलीवाल (ऊना)। गांव बाथू के डोड वंश मोहल्ला ठेरीवाला स्थित सती माता मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन कथावाचक पंडित जगमोहन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के सत्यभामा प्रसंग, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और मित्रता का संदेश दिया।
कथा के दौरान सुदामा चरित्र सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। वहीं भजन-कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जैसे ही मेरी गली विच आ श्यामा, राता हो गया चंदनिया भजन की धुन गूंजी, महिला और पुरुष श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। पंडित जगमोहन शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता निस्वार्थ प्रेम का अनुपम उदाहरण है। मनुष्य को जीवन में प्रेम, सेवा, सदाचार और सच्ची भक्ति को अपनाना चाहिए। सात दिवसीय आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
