शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
श्रीनगर

Srinagar News:सोपोर पुलिस ने चार ट्रैक्टर जब्त किए, एक का चालान – Srinagar, Sopore, Four Tractor Seized

November 8, 2026


बारामुला। अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत सोपोर पुलिस ने भूविज्ञान एवं खनन विभाग के साथ मिलकर पुलिस जिला सोपोर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन और परिवहन में शामिल पांच ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने चार ट्रैक्टरों को अवैध रूप से निकाले गए खनिजों सहित जब्त कर लिया, जबकि एक अन्य ट्रैक्टर का डंपिंग चालान जारी किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X