Sultanpur News:एक्सप्रेसवे की रेलिंग से टकराई कार, दंपती सहित तीन जख्मी – Car Hits Expressway Railing; Three Injured, Including A Couple
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर समसपुर के पास शनिवार सुबह बिहार जा रही कार का पिछला बायां पहिया अचानक निकल गया। पहिया निकलने से कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार बिहार के सहसाराम निवासी परमेश्वर (30), पत्नी पूजा (27), दोस्त विजय (35) घायल हो गए।
