शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sultanpur News:रामरती इंटर कॉलेज स्काउट दल को रैली में मिला दूसरा स्थान – Ramrati Inter College Scout Troop Secured Second Place At The Rally
सुल्तानपुर

Sultanpur News:रामरती इंटर कॉलेज स्काउट दल को रैली में मिला दूसरा स्थान – Ramrati Inter College Scout Troop Secured Second Place At The Rally

November 9, 2026


Ramrati Inter College scout troop secured second place at the rally.

रामरती इंटर कॉलेज का स्काउट दल। स्रोत- विद्यालय

सुल्तानपुर। रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर में मंगलवार से आयोजित तीन दिवसीय 31वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली में रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज के सीनियर स्काउट दल ने माध्यमिक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रैली में यूपी बोर्ड और सीबीएसई से संबंधित करीब 50 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में 12 तरह की गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें साहसिक गतिविधियां, सिग्नलिंग, शूटिंग राइफल और कैंप फायर शामिल थे। रामरती इंटर कॉलेज के दल ने त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और बौद्धिकता के बल पर यह सफलता हासिल की। निर्णायकों ने भी दल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र वर्मा और स्काउट टीचर सर्वेश कांत वर्मा ने भी प्रसन्नता जाहिर की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X