Udhampur News:इंदिरा चौक में पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प – Jammu Kashmir News
उधमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में इंदिरा चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी केवल देश की प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि भारत की ताकत, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत पहचान बनाई। मगोत्रा ने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण, गरीबी हटाओ का नारा और देश की एकता एवं अखंडता के लिए दिया गया उनका बलिदान आज भी देशवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
