Udhampur News:देसा में 12 लीटर अवैध शराब बरामद, ऑटो जब्त – 12 Litres Of Illicit Liquor Seized In Desa; Auto-rickshaw Impounded
डोडा। जिले के देसा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ऑटो से 750-750 एमएल की 16 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब की ढुलाई में इस्तेमाल हो रहे ऑटो को भी जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस थाना देसा को गुप्त सूचना मिली थी कि भागवाह क्षेत्र से ऑटो में अवैध शराब भरकर देसा की ओर लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाके पर वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 12 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में देसा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के धंधे पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। संवाद
