शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त – Two Vehicles Damaged After Being Struck By An Out-of-control Truck

November 8, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

Updated Sun, 08 Nov 2026 01:27 AM IST

Two vehicles damaged after being struck by an out-of-control truck

अंब(ऊना)। अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर टिब्बी में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि बेकाबू हुए ट्रक की चपेट में आने से दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार गत्ते से लदा एक ट्रक मार्ग किनारे खड़ा था। इस दौरान चालक ट्रक में मौजूद नहीं था। अचानक ट्रक पीछे की ओर लुढ़कने लगा और अनियंत्रित होकर पीछे खड़ी एक बाइक और कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे के समय वाहनों के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X