शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:हरोली में 36.05 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास – Inauguration And Foundation Stone Laying For 10 Development Projects Worth 36.05 Crore In Haroli

October 31, 2026


ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को 36 करोड़ पांच लाख 62 हजार रुपये की 10 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने आठ परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं, जबकि दो नई योजनाओं की आधारशिला रखी। इनसे 205 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और टाहलीवाल नगर के करीब पांच हजार लोगों को सीवरेज सुविधा उपलब्ध होगी।

उपमुख्यमंत्री ने 24 करोड़ 10 लाख 44 हजार रुपये की लागत से बनने वाली टाहलीवाल सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा तीन करोड़ 30 लाख 29 हजार रुपये से टाहलीवाल की पुरानी जलापूर्ति योजना के ऐतिहासिक ढांचे का संरक्षण के कार्य की आधारशिला रखी।

सिंचाई योजनाओं के तहत गोंदपुर जयचंद के बेहली में 1.10 करोड़, अपर क्षेत्र में 1.24 करोड़, नंगल कलां में 1.25 करोड़, बिलना में 1.04 करोड़ और अजौली में 1.08 करोड़ रुपये से तैयार लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं का लोकार्पण किया। इनसे 124 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

कांटे में 96 लाख रुपये, हरोली में सहकारी सभा के निकट 1.07 करोड़ 89 हजार रुपये और खड्ड में ट्यूबवेल नंबर 32 के स्रोत, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली में सुधार पर 90 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इससे 81 हेक्टेयर भूमि को लाभ मिलेगा। जबकि कुल आठ सिंचाई योजनाओं से 205 हेक्टेयर कृषि भूमि को पानी उपलब्ध होगा। इससे किसानों को खेती के लिए सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X