Unnao News:कायाकल्प टीम को अस्पताल में मिली गंदगी – Unnao News

अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद कर्मी से जानकारी लेते टीम के सदस्य – संवाद
– फोटो : Self
October 31, 2026

अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद कर्मी से जानकारी लेते टीम के सदस्य – संवाद
– फोटो : Self
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल ने कायाकल्प अवार्ड के लिए स्व-मूल्यांकन का आवेदन किया है। इसके लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही और स्टाफ की जानकारी में कमी मिली। टीम ने सीएमएस को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।
कायाकल्प राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजना है, जो मरीजों को सुरक्षित, साफ और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए काम करती है। योजना में आंतरिक, सहकर्मी और बाहरी जांच के बाद 70 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले अस्पताल पुरस्कार के लिए पात्र होते हैं। अच्छा प्रदर्शन करने पर अस्पताल को नकद राशि व प्रमाणपत्र मिलता है, जिसका उपयोग सुविधाओं सुधारने और स्टाफ को प्रोत्साहित करने में किया जा सकता है। इसके तहत शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीन सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम जिला महिला अस्पताल पहुंची।
टीम में शामिल कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस एसपीएमयू लखनऊ डॉ. केके धवन, नेहा तिवारी और पूजा ने ओपीडी में महिला मरीजों से बातचीत की। मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया और फार्मासिस्ट से एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण की प्रक्रिया पूछी। अस्पताल कर्मी टूटी सिरिंज और पीपीई के निस्तारण संबंधी सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कई जगहों पर गंदगी मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई। सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि टीम के सदस्यों ने चेकलिस्ट के मुताबिक अस्पताल की जांच की है। टीम ने जो सुझाव दिए हैं उन्हें अमल में लाया जाएगा।
November 13, 2026
रितिक (फाइल फोटो) अचलगंज। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बुधवार की शाम बाइक मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि साथी की हालत गंभीर है। अचलगंज थाना क्षेत्र के भिल्लरखेड़ा गांव निवासी रितिक (18) पुत्र सौखी साथी प्रदीप (18) पुत्र सुमेर के साथ बुधवार की शाम करीब छह […]
November 13, 2026
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के बौनामऊ स्थित अजय ब्रिक फील्ड पर चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों ने बुधवार की रात हंगामा किया। मुआवजे के लिए परिजनों ने शव ईंट-भट्ठे पर रख दिया। रातभर शव भट्ठे पर ही रखा रहा और पुलिस मौजूद रही। सुबह कार्रवाई के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार […]
November 13, 2026
संतोष शर्मा (फाइल फोटो) फतेहपुर चौरासी। पिपरिया गांव में किसान का शव बृहस्पतिवार की सुबह नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। थानाक्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी संतोष शर्मा (47) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव घर […]
