शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:कुंभकरण, मेघनाद और रावण का वध होते ही गूंजा जय श्रीराम – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:कुंभकरण, मेघनाद और रावण का वध होते ही गूंजा जय श्रीराम – Unnao News

November 7, 2026


unnao news

धू-धूकर जलता रावण का पुतला। संवाद
– फोटो : udhampur news

गंजमुरादाबाद। श्रीरामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार की रात कलाकारों ने कुंभकरण, मेघनाद और रावण वध का मंचन किया। राम के हाथों रावण का वध होते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आधी रात में तीनों के पुतलों का दहन किया गया।

मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि युद्ध की तैयारियां पूरी होने के बाद रावण ने अपने भाई कुंभकरण को जगाकर युद्ध के लिए भेजा। युद्ध में राम ने कुंभकरण का वध कर दिया। इसके बाद रावण का पुत्र मेघनाद युद्धभूमि में पहुंचा। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया।

अंत में राम और रावण के बीच युद्ध हुआ। राम के बाणों से रावण के सिर कटने के बाद भी नए सिर उत्पन्न हो जाते हैं। इस पर विभीषण ने राम को रावण की नाभि में अमृत होने की जानकारी दी। इसके बाद राम ने अग्निबाण से रावण की नाभि पर प्रहार किया, जिससे उसका वध हो गया। रावण वध के बाद 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले सहित कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से पूरा मैदान रोशन हो उठा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X