शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:धनतेरस के लिए सजे बाजार, खरीदारों का इंतजार – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:धनतेरस के लिए सजे बाजार, खरीदारों का इंतजार – Unnao News

November 6, 2026


उन्नाव। धनतेरस के लिए बाजार तैयार हैं। अच्छे कारोबारी की उम्मीद में व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को सराफा, ऑटोमोबाइल, कपड़ा, बर्तन और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों का पर्याप्त स्टॉक कर लिया। इस बार धनतेरस पर करीब 50 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा को देखते हुए व्यापारियों ने ग्राहकों की पसंद का सामान मंगाया है। सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की बिक्री की तैयारियां की गई हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पहले से बुकिंग के साथ डिलीवरी की व्यवस्था पूरी हो गई है। इसके अलावा गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी बिक्री की तैयारी पूरी कर ली गई है।

धनतेरस पर चांदी के सिक्के और जेवर की मांग

सराफा कारोबारी बऊवा गुप्ता, गगन शुक्ला, मिथिलेश मिश्रा और अंकित मिश्रा ने बताया कि करवा चौथ पर कम वजन में भारी दिखने वाले आभूषणों और चांदी के सिक्के ज्यादा बिके थे। इस वजह से धनतेरस के लिए स्टॉक बढ़ाया है। इस बार चांदी के आभूषणों का करीब 30 फीसदी अधिक स्टॉक किया है। इसमें पायल, बिछिया, ब्रेसलेट, अंगूठी और सिक्कों के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी के दीये, कटोरी, चम्मच, कछुआ, मछली और पूजा की थाली शामिल हैं। बताया कि इस बार धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

नए डिजाइन के कपड़ों का स्टॉक तैयार

कपड़ा व्यापारी रामजी गुप्ता, शिवम अग्रवाल और मोनू सिंह ने बताया कि धनतेरस पर कपड़ों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए नए डिजाइन और अलग-अलग रेंज के कपड़ों का स्टॉक तैयार किया गया है। बर्तन बाजार में पीतल, तांबा और स्टील के बर्तनों की मांग को देखते हुए दुकानों पर नए सामान सजाए गए हैं। कारोबारियों को धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।

25 हजार की खरीदी पर ईयरफोन मुफ्त

मोबाइल फोन विक्रेता सुरजीत सिंह और जीतू दीक्षित ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों को छूट के साथ उपहार भी दिए जाएंगे। 15 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी पर पांच फीसदी अतिरिक्त छूट और नेकबैंड दिया जाएगा। 25 हजार रुपये तक की खरीदारी पर लैपटॉप बैग और ईयरफोन उपहार का ऑफर दे रहे हैं। हैँ। स्वरूप मिलेंगे। व्यापारियों के अनुसार इस बार धनतेरस पर करीब 70 लाख रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

ईवी की मांग 25 फीसदी बढ़ी

ऑटोमोबाइल कारोबारी मयंक अवस्थी और शाहिल मखीजा ने बताया कि धनतेरस पर डिलीवरी लेने के लिए अब तक 66 लोगों ने अपनी पसंद की बाइक और कारों की बुकिंग कराई है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की प्री-बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ग्राहक 125 सीसी और अधिक माइलेज वाले वाहनों को पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग में करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

—

इस बार महीने की शुरुआत में ही धनतेरस और दिवाली होने से अच्छा व्यापार होने की उम्मीद नजर आ रही है। इससे व्यापारियों में भी उत्साह है। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारी भी अधिक खरीद पर गिफ्ट और ऑफर दे रहे हैं। इसबार धनतेरस पर जिले में बीस करोड़ से अधिक का व्यापार होने का अनुमान है। -रजनीकांत गुप्ता, जिलाध्यक्ष, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल।

सदर बाजार में धनतेरस की पूर्व संध्या पर सजी दुकानें। संवाद

सदर बाजार में धनतेरस की पूर्व संध्या पर सजी दुकानें। संवाद

सदर बाजार में धनतेरस की पूर्व संध्या पर सजी दुकानें। संवाद

सदर बाजार में धनतेरस की पूर्व संध्या पर सजी दुकानें। संवाद

सदर बाजार में धनतेरस की पूर्व संध्या पर सजी दुकानें। संवाद

सदर बाजार में धनतेरस की पूर्व संध्या पर सजी दुकानें। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X