शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:धनतेरस पर बरसा धन, करीब 50 करोड़ का कारोबार – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:धनतेरस पर बरसा धन, करीब 50 करोड़ का कारोबार – Unnao News

November 7, 2026

उन्नाव। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से ही सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, कपड़ा और ऑटोमोबाइल बाजार में खरीदारी शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ती गई। शाम होते-होते प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ हो गई। देर रात तक दुकानों पर खरीदारों का पहुंचना जारी रहा। इस बार धनतेरस पर जिले में करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

सोने और चांदी के दाम अधिक होने के बाद भी लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। ग्राहकों ने सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की। दोपहिया वाहनों से लेकर कार, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, मोबाइल और कपड़ों की दुकानों पर भी खूब बिक्री हुई। कारोबारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट के साथ उपहार भी दिए। धनतेरस पर नई वस्तु खरीदने की परंपरा के चलते लोगों ने जरूरत के सामान के साथ त्योहार की खरीदारी भी की। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास के मुताबिक धनतेरस पर करीब 50 करोड़ का कारोबार हुआ है।

—

महंगे सोने-चांदी के बाद भी खूब बिके आभूषण

धनतेरस पर सराफा बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। सोने-चांदी के दाम अधिक होने के बाद भी लोगों ने खरीदारी में रुचि दिखाई। ग्राहकों ने बजट के अनुसार हल्के वजन के आभूषण, चेन, अंगूठी, चांदी की पायल और सिक्के खरीदे। चांदी की मूर्तियों और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की भी मांग रही। सराफा कारोबारियों के अनुसार इस बार जिले में करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

बर्तन बाजार में रही सबसे ज्यादा रौनक

धनतेरस पर बर्तन बाजार में भी खूब खरीदारी हुई। लोगों ने स्टील, पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों के साथ ही रसोई में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान खरीदे। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग रेंज में बर्तनों का स्टॉक तैयार किया था। बर्तन कारोबारियों के अनुसार जिले में करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

कपड़ों की दुकानों पर भी रही भीड़

त्योहार पर लोगों ने परिवार के लिए कपड़ों की भी खरीदारी की। शहर के स्टेशन रोड, सदर बाजार और धवन रोड समेत प्रमुख बाजारों में रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर सुबह से ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं और बच्चों के कपड़ों के साथ ही युवाओं ने भी नए डिजाइन के कपड़े पसंद किए। कपड़ा कारोबारियों के अनुसार करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खूब हुई बिक्री

मोबाइल शोरूम पर युवाओं की भीड़ रही। ग्राहकों ने बेहतर कैमरा, प्रोसेसर और अधिक मेमोरी वाले मोबाइल फोन खरीदे। दुकानदारों ने ग्राहकों को मोबाइल के साथ उपहार और छूट भी दी। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरणों की बिक्री हुई। मोबाइल कारोबार में करीब पांच करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में सात करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

दोपहिया और चार पहिया वाहनों की हुई बिक्री

ऑटोमोबाइल बाजार में भी धनतेरस पर रौनक रही। लोगों ने बाइक, स्कूटी, ई-बाइक और कार की खरीदारी की। कई ग्राहकों ने पहले से वाहनों की बुकिंग करा रखी थी। धनतेरस पर शोरूम से वाहनों की डिलीवरी ली। कारोबारियों के अनुसार जिले में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

सजावटी सामान और झालरों की भी रही मांग

दिवाली की तैयारियों के चलते बाजार में सजावटी सामान की दुकानों पर भी खरीदार पहुंचे। लोगों ने घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी झालरें, एलईडी लाइट, इलेक्ट्रॉनिक दीये, मोमबत्ती और सजावट का सामान खरीदा। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और मिट्टी के डिजाइनर दीयों की भी खूब बिक्री हुई। दुकानदारों के अनुसार इस बार झालरों और सजावटी लाइटों की मांग अच्छी रही।

सदर बाजार में पूजन व सजावट का सामान की खरीदारी करतीं महिलाएं।  संवाद

सदर बाजार में पूजन व सजावट का सामान की खरीदारी करतीं महिलाएं।  संवाद– फोटो : udhampur news

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X