शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:31 मरीजों की जांच में डेंगू के 12 नए केस मिले – 12 New Cases Of Dengue Were Found Among 31 Patients Tested

November 7, 2026


इटावा। जिले में डेंगू के लगातार केस बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 178 मरीजों की डेंगू, टाइफाइड मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 31 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें छह मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में आए थे। वहीं, डेंगू वार्ड में भर्ती छह मरीजों में पुष्टि हुई। वहीं, मलेरिया व टाइफाइड का कोई केस नहीं मिला। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का इलाज चल रहा है। समय-समय पर जांच के साथ मरीजों को जल्द सही होने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X