Unnao News:न्यायालय ने चोरी में तीन को सुनाई सजा – Unnao News
उन्नाव। न्यायालय ने चोरी के तीन मुकदमों में सोमवार को फैसला सुनाया। दोष साबित होने पर तीन अभियुक्तों को सजा सुनाई गई। इनमें अभियुक्तों को चोरी और संबंधित मामलों में दोषी ठहराया गया। एक दोषी को 13 माह और एक को छह माह कारावास की सजा सुनाई है।
पुरवा न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमानी गौतम ने मौरावां थाना के काजीगढी निवासी कासिम को जेल में बिताई गई अवधि और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी। पुलिस ने कासिम के खिलाफ जून 2020 को चोरी का मामला दर्ज किया था। इसी न्यायालय ने बिहार थाना के परसंडा गांव निवासी शत्रुघ्न को भैंस चोरी का दोष साबित होने पर 13 माह कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को उसे चोरी की भैंस के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा सफीपुर न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने कानपुर नगर के थाना ग्वालटोली के मोहल्ला अहिराना निवासी आकाश यादव के दोषी साबित होने पर छह माह कारावास की सजा सुनाई है। (संवाद)
