शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:संदिग्ध हालात में घर में आग लगी, युवक की झुलसकर मौत – Unnao News

November 12, 2026


उन्नाव। सिविल लाइन स्थित अमरनाथ कॉलोनी में अपना ही घर बेचने के बाद खरीदार से दिसंबर तक रहने की मोहलत लेकर रह रहा युवक संदिग्ध हालात में कमरे में आग लगने से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल फिर कानपुर हैलट ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।

सदर कोतवाली के सिविल लाइन अमरनाथ कॉलोनी निवासी तन्मय निगम (40) के पिता अरविंद कुमार निगम की कोराना से मौत हो गई थी। उसके बाद से अरविंद नशे का लती हो गया था। तीन साल पहले मां की भी मौत होने के बाद वह अकेला रह गया था। शराब, सिगरेट व अन्य नशे का लती होने से चार महीने पहले उसने अपना घर सिविल लाइन के अमित गुप्ता को बेच दिया और दिसंबर तक रहने का समय मांगा था। अमित गुप्ता ने बताया कि अंदेशा है कि नशे में सिगरेट पीने के दौरान कपड़ों व अन्य सामान में आग लगने से वह झुलस गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल फिर कानपुर हैलट ले जाया गया, जहां मौत हो गई। बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है। परिवार में कोई न होने से परिचितों ने शव का अंतिम संस्कार किया। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X