शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:बहनों से टीका करा लौट रहे पिता की हादसे में मौत, दो बेटे घायल – Father Dies In Accident While Returning After Receiving ’tilak’ From His Sisters; Two Sons Injured

November 12, 2026


फोटो 24:: क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

फोटो 25:: पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते पिता ब्रह्मानंद। संवाद

मलाजनी हाईवे चौराहे पर ट्रक ने मारी टक्कर, धनतेरस पर खरीदी थी नई बाइक

संवाद न्यूज एजेंसी

जसवंतनगर। भाई दूज पर बहनों से टीका कराकर दो बेटों के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक की बुधवार को मलाजनी हाईवे चौराहे पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। धनतेरस पर नई बाइक खरीदी थी। त्योहार की खुशियां मनाकर लौट रहा परिवार रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी मुकेश यादव (30) बुधवार को भाई दूज के अवसर पर अपने दो पुत्रों राज और रौनक के साथ जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम सिरसा, बीबामऊ और नगला इच्छा में रहने वाली अपनी बहनों के घर टीका कराने गए थे। बहनों से मुलाकात और त्योहार की खुशियां बांटने के बाद वह दोनों बेटों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मलाजनी स्थित हाईवे चौराहे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चे भी बाइक से गिरकर चोटिल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मुकेश के पिता ब्रह्मानंद ने बताया कि जिस बाइक से उनका बेटा दोनों बच्चों के साथ जा रहा था, उसे धनतेरस पर ही खरीदा था। मुकेश पुलिस विभाग की मेस में प्राइवेट नौकरी करता था। हादसे के बाद पत्नी रमाकांति समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X