शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:23 साल पहले खरीदे प्लॉट में धोखाधड़ी का आरोप, दो पर प्राथमिकी – Unnao News

November 5, 2026


उन्नाव। सदर क्षेत्र में 23 साल पहले खरीदे गए प्लॉट में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को तहरीर देने के बाद सुनवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया, तब प्राथमिकी दर्ज हुई।

सदर कोतवाली क्षेत्र के देवारा कला निवासी रामबहादुर ने बताया कि 26 अगस्त 2003 को उन्होंने जमीन संख्या 1942 का एक प्लॉट माखी थानाक्षेत्र के कुशलीखेड़ा निवासी शिवकुमार उर्फ मंगल से 18 हजार रुपये में खरीदा था। उसका बैनामा सदर उप निबंधक कार्यालय में पंजीकृत कराया था। आरोप है कि बैनामा कराने के दौरान विक्रेता ने जमीन को विवाद रहित बताया था और दाखिल-खारिज कराने के लिए मूल बैनामा अपने पास रख लिया था। काफी समय बीतने के बाद भी न दाखिल-खारिज कराया और न ही मूल दस्तावेज वापस किए।

शिवकुमार उर्फ मंगल ने गांव के ही अपने साथी सुरेश के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जमीन पर कब्जा दिखाकर उसे दूसरे को बेंच दिया। पता चलने पर जमीन वापस देने को कहा तो जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित के मुताबिक एसपी के साथ आईजीआरएस व रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया।

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X