रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:37.22 लाख से सुधरेगी भगवंतनगर पीएचसी की सेहत – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:37.22 लाख से सुधरेगी भगवंतनगर पीएचसी की सेहत – Unnao News

November 21, 2026


unnao news

भगवंतनगर पीएचसी। संवाद

उन्नाव। भगवंतनगर स्थित पीएचसी में इलाज के लिए आने वाले मरीज और तीमारदारों को जल्द ही जर्जर भवन, पानी की किल्लत और कीचड़ भरे रास्तों से मुक्ति मिलेगी। शासन ने अस्पताल के कायाकल्प के लिए 37.22 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके बाद जल्द ही पीएचसी के कायाकल्प का काम शुरू कराया जाएगा।

भगवंतनगर स्थित पीएचसी का भवन रखरखाव के अभाव में लंबे समय से जर्जर हो गया है। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने व बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। इसके साथ ही पीएचसी में पेयजल के भी समुचित इंतजाम नहीं हैं। इससे इलाज के लिए यहां आने वाले मरीज व तीमारदार प्यास बुझाने के लिए बोतल खरीदनी पड़ती है।

पीएचसी को जाने वाला रास्ता भी लंबे समय से खस्ताहाल है। इससे पीएचसी आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। लोगों को इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए शासन ने पीएचसी के जीर्णोद्धार के लिए 37.22 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इससे अस्पताल के जर्जर हिस्सों की मरम्मत, मुख्य भवन से गेट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स, पेयजल आदि काम कार्य कराए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी विभागीय अभियंत्रण इकाई को दी गई है। सीएमओ डॉ. एके शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा बजट अवमुक्त किए जाने की जानकारी मिली है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X