Una News:हरोली में 25 करोड़ से संवरेगा स्कूल का नया परिसर – New School Campus In Haroli To Be Developed At A Cost Of Rs 25 Crore
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:46 AM IST

November 29, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:46 AM IST

डे-बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत पहले चरण में 12.50 करोड़ से बनेगा चार मंजिला भवन, उप मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है। स्कूल के नए परिसर के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रविवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत निर्माण कार्य के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। इस चरण पर 12.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद उन्होंने स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली स्कूल को पहले उत्कृष्ट विद्यालय और फिर सीबीएसई स्कूल का दर्जा दिया गया। अब इसे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना में शामिल किया गया है। वर्तमान भवन के सामने चार मंजिला नया भवन बनाया जाएगा। इसके बाद प्राथमिक कक्षाओं के लिए अलग ब्लॉक और खेल गतिविधियों के लिए सेंटर विकसित किया जाएगा। भवन की ड्राइंग सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल में वर्तमान में 484 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के हरोली, ललड़ी और बढ़ेड़ा स्कूलों को सीबीएसई व्यवस्था में शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य अशोक ठाकुर, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, हरोली के उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान रमन कुमारी, हिमकैप्स चेयरमैन विक्रमजीत सिंह, पूर्व उपप्रधान सतनाम चगर, एसडीएम विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, बीडीओ विनीत ठाकुर, बीएमओ डॉ. शिंगारा और उपनिदेशक शिक्षा सोमलाल धीमान उपस्थित रहे।
बॉक्स
बच्चों को हुनर दिखाने के लिए मिलें अधिक अवसर
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करना भी जरूरी है। शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों को गायन, वादन, नृत्य और अन्य कलाओं में भाग लेने के अधिक अवसर दें। इस मौके पर उन्होंने अपनी ओर से 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष पटियाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद सहित अन्य उपलब्धियों की जानकारी दी।
November 29, 2026
ऊना। ऊना के खेतों में किसानों की मेहनत से तैयार हुआ चावल अब हमीरपुर और बिलासपुर के उपभोक्ताओं की थाली तक पहुंचेगा। राज्य खाद्य आपूर्ति निगम ने ऊना जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक चावल की खरीद की है। पांच हजार मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले निगम ने 5574 मीट्रिक टन चावल खरीदा है। […]
November 29, 2026
ऊना। जिले में सर्दी का असर अब सुबह और शाम के समय बढ़ने लगा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, दिन के समय धूप निकलने से लोगों […]
November 29, 2026
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के चडोली गांव में शनिवार दोपहर बाद एक जंगली सांभर गेहूं के खेत में घुस गया। गांववासियों की ओर से खेतों के चारों ओर की गई बाड़बंदी के कारण सांभर बाहर निकलने का रास्ता नहीं तलाश पाया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग […]
