शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:50 मीटर दौड़ में आदर्श को पहला स्थान – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:50 मीटर दौड़ में आदर्श को पहला स्थान – Unnao News

November 4, 2026


unnao news

दौड़ में प्रतिभाग करते परिषदीय विद्यालय के बच्चे। संवाद

फतेहपुर चौरासी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को कालीमिट्टी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर में ब्लाॅकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग (प्राथमिक) में आदर्श ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय व राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग (जूनियर) में सपना अव्वल रहीं। प्रियंका को दूसरा और रानी को तीसरा स्थान मिला।

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग (जूनियर) में सुमित राठौर ने पहला स्थान पाया। अंश को दूसरे और आमिर को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बीईओ विनय कुमार ने विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राएं जनपदस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। व्यायाम शिक्षक संजय चौधरी, एआरपी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X