रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:भालू के हमले में किशोर गंभीर घायल – Teenager Critically Injured In Bear Attac

November 15, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी

Updated Sun, 15 Nov 2026 06:42 PM IST

Teenager critically injured in bear attac

फोटो सहित।

पुरोला। मोरी विकासखंड के गोविंद वन्य जीव विहार के क्षेत्रांतर्गत जखोल गांव में रविवार को भालू के हमले में एक किशोर (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने तथा विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जानकारी के अनुसार जखोल निवासी अभिषेक पुत्र सुबेलाल (17) छानियों और बगीचे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने शोर मचाया तो इससे भालू किशोर को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल अभिषेक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X