शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
VinFast VF MPV 7 हुई सस्ती, एक झटके में घट गए ₹4.1 लाख, मात्र इतने में लाएं घर
ऑटो

VinFast VF MPV 7 हुई सस्ती, एक झटके में घट गए ₹4.1 लाख, मात्र इतने में लाएं घर

November 8, 2026


Last Updated:

7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. VinFast VF MPV 7 अब 4.1 लाख रुपये सस्ती हो गई है. अप्रैल में 24.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई यह इलेक्ट्रिक MPV अब महज 20.39 लाख रुपये में उपलब्ध है. इसमें 517 किलोमीटर की रेंज, 60.13 kWh का बैटरी पैक और 7 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है. जानें इस कीमत में क्या कुछ खास मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

VinFast VF MPV 7 हुई सस्ती, एक झटके में घट गए ₹4.1 लाख, मात्र इतने में लाएं घरZoom

Vinfast VF MPV 7 की कीमत घट गई है.

Vinfast ने भारत में 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए VinFast VF MPV 7 को अप्रैल 2026 में लॉन्च किया था. कंपनी ने शुरू में इस मॉडल को वन इंडिया, वन प्राइस के तहत पेश किया था. लेकिन इंडियन मार्केट की प्राइस सेंसिटिविटी को देखते हुए विनफास्ट ने अब इस मॉडल पर बड़ा प्राइस कट किया है. ये कटौती उन खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है जो इलेक्ट्रिक 7-सीटर एमपीवी की तलाश में थे लेकिन ज्यादा कीमत के कारण पीछे हट गए थे.

Mahindra XEV 9s और MG जैसे कंपटीटर्स की तुलना में अब VinFast VF MPV 7 ज्यादा आकर्षक लग रही है. कंपनी की बिक्री में इस मॉडल का योगदान अभी सीमित था, इसलिए ये कदम बिक्री बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है और कीमत में कमी से और अधिक लोग इस ओर आकर्षित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि इसे कितना सस्ता कर दिया गया है?

कीमत में कितनी कटौती हुई है?

विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7 की लॉन्च कीमत अप्रैल 2026 में 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी. नवंबर 2026 में कंपनी ने इस पर 4.1 लाख रुपये की सीधी कटौती की है. अब ये मॉडल महज 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है. इस प्राइस कट की डिटेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी दिख रही है.

डिजाइन और डायमेंशन

विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7 की लंबाई 4740 मिमी और व्हीलबेस 2840 मिमी है. एक्सटीरियर डिजाइन मिनिमलिस्ट है और इसमें बड़ी विंडो दी गई हैं जो केबिन को वेंटिलेटेड बनाती हैं. अंदर दो इंटीरियर थीम के विकल्प मिलते हैं. सेंटर में 10.1 इंच की टचस्क्रीन लगाई गई है. थ्री-रो सीटिंग अरेंजमेंट के साथ 7 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं. बूट स्पेस तीन रो अप होने पर 126 लीटर है, जो फोल्ड करने पर 1240 लीटर तक बढ़ जाता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

बैटरी पैक 60.13 kWh का है जो एक चार्ज में 517 किलोमीटर की रेंज देता है. डीसी फास्ट चार्जर से 10 से 70 प्रतिशत चार्ज सिर्फ 30 मिनट में हो जाता है. मोटर 204 पीएस पावर और 280 न्यूटन-मीटर टॉर्क प्रोड्यूस करती है. 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 9 सेकंड से कम में हासिल होती है.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X