शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Women’s Day 2026:भारत की 5 सफल महिला उद्यमी जिनकी कहानी हर लड़की को जाननी चाहिए – International Women’s Day 2026 5 Successful Women Entrepreneurs India Inspiring Stories
शक्ति

Women’s Day 2026:भारत की 5 सफल महिला उद्यमी जिनकी कहानी हर लड़की को जाननी चाहिए – International Women’s Day 2026 5 Successful Women Entrepreneurs India Inspiring Stories

October 28, 2026


Indian Business Women: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकारों को प्रोत्साहित और जागरूकता बढ़ाने का मौका है। हालांकि आज की आधुनिक दुनिया में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। एक समय था जब बिजनेस और उद्योग को केवल पुरुषों का क्षेत्र माना जाता था। लेकिन आज भारतीय महिलाओं ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है। 

उन्होंने न केवल अपने सपनों को सच किया बल्कि लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन गईं। राजनीति, मनोरंजन और खेल के साथ ही उद्यमिता के क्षेत्र में भी महिलाओं की भूमिका बढ़ी है। महिला दिवस के अवसर पर आइए जानते हैं भारत की 5 ऐसी सफल महिला उद्यमियों के बारे में, जिनकी कहानी हर लड़की को जरूर जाननी चाहिए।

इन पांच महिलाओं की कहानियां केवल बिजनेस की सफलता की कहानी नहीं हैं, बल्कि यह साहस, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल भी हैं। आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं।

International women's Day 2026 5 Successful Women Entrepreneurs India Inspiring Stories

फाल्गुनी नायर
– फोटो : instagram

फाल्गुनी नायर की सफलता की कहानी

भारत की सबसे चर्चित महिला उद्यमियों में से एक हैं फाल्गुनी नायर। उन्होंने 50 साल की उम्र में अपना स्टार्टअप शुरू किया और आज उनका ब्रांड भारत की सबसे बड़ी ब्यूटी और कॉस्मेटिक ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है।

पहले वह एक इन्वेस्टमेंट बैंकर थीं, लेकिन उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया। आज उनकी कंपनी हजारों लोगों को रोजगार दे रही है और करोड़ों महिलाओं तक पहुंच चुकी है। उनकी कहानी यह साबित करती है कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती।

International women's Day 2026 5 Successful Women Entrepreneurs India Inspiring Stories

किरण मजूमदार शाॅ
– फोटो : instagram

किरण मजूमदार शाॅ, भारत की बायोटेक क्वीन

किरण मजूमदार-शॉ भारत की सबसे प्रभावशाली बिज़नेस लीडर्स में से एक हैं। उन्होंने 1978 में अपने बिजनेस की शुरुआत एक छोटे से गैरेज से की थी। आज बायोकॉन दुनिया की अग्रणी बायोटेक कंपनियों में शामिल है और कई महत्वपूर्ण दवाओं के शोध और निर्माण में योगदान दे रही है। किरण मजूमदार-शॉ की सफलता यह दिखाती है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से असंभव भी संभव हो सकता है।

International women's Day 2026 5 Successful Women Entrepreneurs India Inspiring Stories

वंदना लूथरा
– फोटो : instagram

वंदना लूथरा, फिटनेस इंडस्ट्री की प्रेरणा

वंदना लूथरा भारत की जानी-मानी उद्यमी हैं और उन्होंने अपने ब्रांड की स्थापना की। यह कंपनी हेल्थ, वेलनेस और ब्यूटी के क्षेत्र में एक बड़ा नाम बन चुकी है। उन्होंने एक छोटे से सेंटर से शुरुआत की थी, लेकिन आज उनका ब्रांड कई देशों में अपने सेंटर चला रही है। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि अगर विज़न बड़ा हो तो छोटा स्टार्ट भी बड़ी सफलता में बदल सकता है।

International women's Day 2026 5 Successful Women Entrepreneurs India Inspiring Stories

रिचा कर
– फोटो : instagram

रिचा कर, ई-कॉमर्स की नई सोच

रिचा कर ने भारत में ऑनलाइन लिंजरी मार्केट को नई पहचान दी। उन्होंने अपने ब्रांड की शुरुआत की, जब इस क्षेत्र में खुलकर बात करना भी मुश्किल माना जाता था। उन्होंने सामाजिक झिझक को चुनौती दी और महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाया। उनकी कहानी यह बताती है कि साहस और नई सोच से सामाजिक बदलाव भी लाया जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X