Yamuna Nagar News:कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल – Motorcyclist Killed, Friend Injured After Being Hit By A Canter Truck
यमुनानगर। थाना जगाधरी सदर क्षेत्र के गांव ज्ञानेवाला के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय संदीप कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में राहुल की दाहिनी टांग टूट गई और शरीर पर भी कई चोटें आई हैं। दोनों दोस्त बाइक पर पाबनी कलां जा रहे थे। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर की दोपहर उसका भतीजा संदीप कुमार अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक पर आगे चल रहा था। जब वे गांव ज्ञानेवाला से कुछ दूरी पर पहुंचे तो पाबनी की तरफ से तेज रफ्तार कैंटर आया। आरोप है कि कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। संदीप और राहुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं। संवाद
