शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:कॉलेज में में 1100 यूनिट रक्त एकत्रित – 1100 Units Of Blood Collected At The College
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:कॉलेज में में 1100 यूनिट रक्त एकत्रित – 1100 Units Of Blood Collected At The College

November 20, 2026


1100 units of blood collected at the college

रक्तदान शिविर में मौजूद मुख्यातिथि, ​शिक्षक व आयोजक। संस्थान

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में वीरवार को 29वें रक्तदान मेले का आयोजन किया गया। एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स ने मेले का शुभारंभ किया। इसमें एम्स नई दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़ और ट्रामा सेंटर यमुनानगर की टीमों ने रक्त एकत्रित किया। मेले में कुल 1100 यूनिट रक्तदान हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि वर्ष 1997 से आयोजित हो रहे रक्तदान मेलों के माध्यम से अब तक 14 हजार से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। इस अवसर पर चेयरमैन अशोक कुमार, महासचिव डॉ. रमेश कुमार, डॉ. संजीव कुमार गर्ग, डॉ. विवेक शर्मा सहित संस्थान के अन्य मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X