यमुनानगर। भारतीय गुर्जर परिषद की ओर से शनिवार को शहर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। जिला प्रधान बलदेव पंवार ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अदम्य साहस के बल पर देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इस दौरान विक्की गुर्जर, मोहित शर्मा, संदीप घोड़ो पीपली, रोकी गुर्जर, नेत्रपाल गुर्जर, बलकार, आर्यन, सतीश चौधरी, बाबूराम पंवार, संजय चौधरी, नीशू शर्मा, सुधीर और अंकित मौजूद रहे। संवाद