शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:पोस्टर बनाकर बताया महापर्व छठ का महत्व – Explained The Significance Of The Grand Festival Of Chhath By Creating A Poster
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:पोस्टर बनाकर बताया महापर्व छठ का महत्व – Explained The Significance Of The Grand Festival Of Chhath By Creating A Poster

November 12, 2026


Explained the significance of the grand festival of Chhath by creating a poster

कार्यक्रम के दौरान मौजूद शेल्टर होम के बच्चे व अ​धिकारी। स्वयं

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। महापर्व छठ पूजा पर ओपन शेल्टर होम के बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों और कलम से छठ महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक छटा को पोस्टरों पर उकेरा। तैयार पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों ने बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। समिति के सदस्य सुशील गुलाटी और मोनिका रानी ने कहा कि बच्चों के बनाए पोस्टर उनकी रचनात्मकता, आस्था और संस्कृति के प्रति जुड़ाव को दर्शाते हैं। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में कला के प्रति रुचि बढ़ती है। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

साथ ही उनमें अनुशासन, स्वच्छता और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित होती है। समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि छठ महापर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यह कठिन व्रत 36 घंटे तक रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठी मैया की कृपा से संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

कार्यक्रम ओपन शेल्टर होम इंचार्ज सुखमिंद्र सिंह, समन्वयक संजीव बर्मन, सामाजिक कार्यकर्ता तारिक अजीज की देखरेख में हुआ। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य के तहत बाल देखरेख संस्थानों में रहने वाले बच्चों को विभिन्न त्योहारों के महत्व की जानकारी दी जाती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X