Yamuna Nagar News:फर्म के वाहन पर फर्जी हस्ताक्षर कर लिया 13.50 लाख का कर्ज – Obtained A Loan Of 13.50 Lakh By Forging Signatures On Firms Vehicle Documents
यमुनानगर। फर्म के वाहन पर मालिक के फर्जी हस्ताक्षर कराकर 13.50 लाख रुपये का ऋण ले लिया। आरोप है कि आरोपी ने वाहन को दोबारा फाइनेंस कराने के लिए फर्म के मालिक के जाली हस्ताक्षर किए और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर ऋण की राशि हासिल कर ली। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-17 हुडा जगाधरी थाना पुलिस ने रादौर क्षेत्र के गांव पोटली निवासी जरनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
