यमुनानगर। ईएसआई अस्पताल के पास विश्वकर्मा दिवस पर दुकानदारों ने हवन व भंडारे का आयोजन किया। दुकानदारों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और व्यापार में उन्नति की कामना की। भंडारे के दौरान दुकानदारों ने स्वयं सेवा करते हुए स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया। दुकानदारों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर अंकित शर्मा, अतुल शर्मा, प्रिंस भाटिया, विशु, टिंकू लांबा, गोलू, अजमेर सिंह और वंश सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद