Mahendragarh-narnaul News:गांव सुंदरह में श्रद्धा से मनाया गोवर्धन पूजा पर्व – Govardhan Puja Festival Celebrated With Devotion In Sundarah Village
महेंद्रगढ़। गांव सुंदरह में गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने घरों के आंगन और मुख्य द्वार पर गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृतियां बनाकर फूलों, खील-बताशों और रंगोली से सजाया। महिलाओं और बच्चों ने पूजा-अर्चना में बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गायों और बछड़ों को गुड़ व चारा खिलाकर उनकी सेवा की। ग्रामीणों ने परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना करते हुए गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। पूजा के बाद अन्नकूट का भोग लगाकर ग्रामीणों और राहगीरों में प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
