शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दिखाई प्रतिभा – Students Showed Their Talent By Making Rangoli
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दिखाई प्रतिभा – Students Showed Their Talent By Making Rangoli

November 9, 2026


Students showed their talent by making Rangoli

विद्यालय में रंगोली तैयार करती छात्राएं। संस्थान

रादौर। स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलाहर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोलियां बनाईं और दीप सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश कांबोज ने कहा कि यह पर्व जीवन में ज्ञान, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को त्योहारों के सांस्कृतिक और नैतिक महत्व की जानकारी दी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X