शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अकराबाद:थाने के सामने चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान, डीजल से भरी थी गाड़ी – Scorpio Catches Fire In Front Of Akrabad Police Station
अलीगढ़

अकराबाद:थाने के सामने चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान, डीजल से भरी थी गाड़ी – Scorpio Catches Fire In Front Of Akrabad Police Station

November 1, 2026


Scorpio catches fire in front of Akrabad police station

आग लगने से जलती स्कॉर्पियो
– फोटो : ग्रामीण

विस्तार

शनिवार रात करीब दस बजे अकराबाद थाने के गेट के सामने चलती स्कार्पियो में आग लग गई। उसमें सवार लोग उतरकर दूर भागे। देखते-ही-देखते पूरी स्कार्पियो जलकर राख हो गई।

हाथरस जनपद के थाना हसायन के इटरनी गांव निवासी अनिल कुमार ने अकराबाद थाना पुलिस को बताया कि वह गांव के निवासी मुन्ना बाबू के यहां काम करते हैं। उनकी स्कार्पियो से शनिवार की रात चालक सुनील कुमार के साथ खेती-बाड़ी के काम से अलीगढ़ स्थित मुन्ना बाबू के पेट्रोल पंप से तीन केन में 150 लीटर डीजल लेकर हसायन लौट रहे थे।

रात समय करीब साढ़े दस बजे जीटी रोड पर अकराबाद थाने के गेट के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचे तभी चलती गाड़ी से चिंगारी उठी और आग लग गई। इस पर गाड़ी खड़ी कर वह शोर मचाते हुए बाहर निकले। तत्काल ही गाड़ी में रखे डीजल भरे तीनों केन बाहर निकालकर दूर ले गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों के साथ थाने में मौजूद पुलिस कर्मी दौड़कर पहुंच गए।

थाना पुलिस के अनुसार आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन देखते-ही-देखते पूरी गाड़ी धू-धूकर जल गई। वहीं, सुनील कुमार का कहना है कि आधे घंटे तक स्कार्पियो जलती रही लेकिन दमकल नहीं पहुंची, जिससे पूरी गाड़ी जल गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X