शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान घायल, पैर में लगी गोली; 19 मुकदमे हैं दर्ज – History Sheeter Rizwan Arrested In Police Encounter In Bareilly
बरेली

बरेली:मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान घायल, पैर में लगी गोली; 19 मुकदमे हैं दर्ज – History Sheeter Rizwan Arrested In Police Encounter In Bareilly

November 1, 2026


History sheeter Rizwan arrested in police encounter in Bareilly

घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी
– फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र में संरक्षित पशुओं को मारने के में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छोटा उर्फ रिजवान के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही दुलीचंद्र भी घायल हुआ है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि रिजवान रामपुर के मिलक क्षेत्र का रहने वाला है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी बरेली ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आंवला में दर्ज गोकशी के मामले में वह वांछित चल रहा था। 

आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद 

शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वह क्षेत्र में रेकी करने आ रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान सिपाही दुलीचंद्र भी घायल हुए हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X