अजमेर:स्टेशन मास्टर के 1,200 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द, अजमेर आरआरबी को जिम्मेदारी – Rrb Ajmer Station Master Recruitment 1200 Posts Notification Application Date 2026

अजमेर रेल मंडल
November 5, 2026

अजमेर रेल मंडल
भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर (आरआरबी) इसी महीने 1,200 से अधिक स्टेशन मास्टर पदों के लिए आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी करने जा रहा है। इस परीक्षा के आयोजन की कमान पहली बार अजमेर भर्ती बोर्ड को सौंपी गई है। इस अखिल भारतीय परीक्षा में देशभर से 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
अजमेर बोर्ड के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
वर्तमान में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 21 रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यरत हैं। इन समस्त बोर्डों से जुड़े उम्मीदवारों के लिए एक साथ परीक्षा आयोजित कराना अजमेर बोर्ड के लिए एक बहुत बड़ा दायित्व होगा। हालांकि, इससे पहले भी यह बोर्ड देशभर के रेलवे कार्मिकों के लिए ग्रुप-बी पदों की भर्ती परीक्षा आयोजित करा चुका है।
यह भी पढ़ें: जोधपुर: मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, उच्च न्यायालय ने निजी कृषि कॉलेजों को दिया झटका
रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन इसी माह जारी होने की संभावना है और पदों की संख्या 1,200 से अधिक रह सकती है। विज्ञापन के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान: अचार की टंकियों में मिलीं मरी हुई छिपकलियां-मकड़ियां…85 हजार किग्रा सामग्री सीज, परिसर सील
पहली बार एनटीपीसी से अलग होगी परीक्षा
स्टेशन मास्टर पदों पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी की अन्य श्रेणियों के साथ ही संयुक्त रूप से होती रही है। लेकिन इस बार रेलवे प्रशासन ने स्टेशन मास्टर पदों के लिए अलग से अधिसूचना निकालने का निर्णय लिया है। इस प्रकार यह परीक्षा स्वतंत्र रूप से आयोजित की जाएगी।
November 12, 2026
ऐतिहासिक तारागढ़ दुर्ग के संरक्षण और विकास की राह में बड़ी बाधा दूर हुई है। संभागीय आयुक्त न्यायालय के आदेश के बाद करीब 36 बीघा भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव किया गया है। इससे दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
November 12, 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर-2027) के तहत गुरुवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी (105) की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। इस संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध करवाई गईं। एसडीएम […]
November 12, 2026
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भवन विस्तार अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए प्रवेश-पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। आयोग यह परीक्षा 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में दो पारियों में आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग […]
